इस वजह से सक्सेसफुल हुई थीं Shah rukh Khan की Jawan और Pathaan, एक गुरु ने की मदद

Author Image
Written by
Amit Anand

शाह रुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी अभिषेक बच्चन दीपिका पादुकोण अनिल कपूर जैकी श्रॉफ जयदीप अहलावत अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। इसके अलावा उनकी पिछली रिलीज फिल्म पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया। क्या आप जानते हैं कि इसके लिए उन्होंने एक पंडित से सलाह ली थी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah rukh khan) को बॉलीवुड का बादशाह खान कहा जाता है। एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिलहाल शाह रुख इन दिनों अपनी फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए शाह रुख के साथ उनकी बेटी सुहाना भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी।लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2017 और 2018 के बीच शाह रुख खान की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई। उनकी फिल्म जब हैरी मेट सेजल (Harry Met Sejal) और जीरो लगातार फ्लॉप रहीं। इसके बाद शाह रुख ने कुछ समय के लिए अपने कदम पीछे खींचते हुए एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया।

इसके बाद कोरोना आ गया था तो उनका ये ब्रेक पांच साल तक स्ट्रेच हो गया। लेकिन जब वे वापस लौटे, तो पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिखे। उनकी फिल्म पठान और जवान ने दुनिया भर में कुल मिलाकर 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। शाहरुख ने इस बात को साबित भी किया।

स्क्रीन से बातचीत में आनंद पंडित ने कहा, मैं और शाह रुख उनके ट्रांजिशन पीरियड के दौरान मिले थे। हम धीरे-धीरे क्लोज आ गए और मैंने उन्हें गाइड करना शुरू किया। मैंने उन्हें वास्तु की एक एनर्जी के बारे में बताना शुरू किया। हमने उनके घर में कुछ बदलाव किए जिससे वो एनर्जी अट्रैक्ट हो और मुझे खुशी है कि यह उनके लिए कारगर रहा।” उन्होंने बताया कि अभिनेता ने पठान और जवान से पहले भी उनसे सलाह ली थी।

साल 2023 में पंडित जी के बर्थडे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शाह रुख खान एक मजाक करते हुए नजर आ रहे थे। एक्टर ने पंडित जी के लिए कहा, ‘वह मेरे आध्यात्मिक गुरु हैं। जब मेरी कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती है, तो मैं उन्हें अपना घर ठीक करने के लिए बुलाता हूं। वह एक आईना इधर-उधर घुमाते हैं और अगली बात जो आप जानते हैं क्या होता है। मेरी फिल्में चलनी शुरू हो जाती हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला:
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला:

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया :
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया :

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

महाशिवरात्रि: ईशा फाउंडेशन में आयोजित हुआ विशेष समारोह, केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी हुए शामिल, देखें VIDEO
आज फोकस में

महाशिवरात्रि: ईशा फाउंडेशन में आयोजित हुआ विशेष समारोह, केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी हुए शामिल, देखें VIDEO

पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री अदालत को दिखा सकते हैं, लेकिन अजनबियों को नहीं: दिल्ली विश्वविद्यालय
आज फोकस में

पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री अदालत को दिखा सकते हैं, लेकिन अजनबियों को नहीं: दिल्ली विश्वविद्यालय

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और पढ़ें

E-Paper

लोड हो रहा है...
लोड हो रहा है...
लोड हो रहा है...
लोड हो रहा है...
लोड हो रहा है...
लोड हो रहा है...
लाइव टीवी वीडियो ई-पेपर चैनल